रानीखेत (अल्मोड़ा) । नगरपालिका चिलियानौला में शरदकालीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत सहित अन्य अतिथियों ने रामलीला का उद्घाटन किया। पहले दिन रावण और उनके भाइयों के भगवान शिव से वरदान मांगने के प्रसंग का मंचन किया गया। नटी-सूत्रधार के संवादों और बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। रावण की भूमिका में नीरज तिवारी ने शानदार अभिनय किया। कमेटी अध्यक्ष सुंदर सिंह कुंवार्बी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। वहां मुकुल सती, कमलेश बोरा, नवीन बोरा, नीरज फर्त्याल आदि मौज़ूद रहे।