द्वाराहाट से चोरी हुई थी बाइक, आरोपी पर गैरसैंण में भी दर्ज हैं मामले
अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर बाइक भी बरामद की है। द्वाराहाट निवासी मनीष मेहरा ने तीन नवंबर 2023 को द्वाराहाट थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी। थाना द्वाराहाट में अज्ञात के विरुद्ध धारा 379 में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने सर्विलांस सेल के सहयोग से अभियुक्त राजेंद्र गिरी (23) निवासी ग्राम धुधलिया महर, चौखुटिया, अल्मोड़ा हाल निवासी भरत नगर खोड़ा कालोनी, थाना खोड़ा, जिला गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) को इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चमोली जिले के थाना गैरसैंण में धारा 380/457/411 में केस दर्ज है।