फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में छात्रवृति परीक्षा को लेकर बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

विज्ञापन
अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा कक्ष में पेपर देते अ - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। परीक्षा में कुमाऊं मंडल के चार जिलों के 163 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने कहा कि छात्रवृत्ति से हम अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि उनका पेपर बहुत अच्छा रहा। उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन होगा और छात्रवृत्ति से उन्हें अपने सुनहरे भविष्य के सपने पूरे करने में मदद मिलेगी। अमर उजाला फाउंडेशन ने परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग के लिए प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा, स्कूल के प्रबंधक शेखर लखचौरा का आभार जताया।
ये बच्चे शामिल हुए
कक्षा संख्या
नौ 32
10 30
11 45
12 56
परीक्षार्थियों की बात
नर्सिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती है दीपा
जंगम बाबा शंकर गिरी इंटर कालेज गंगोलीहाट की 12 वीं की दीपा बिष्ट ने कहा कि वह नर्सिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती है। वह छात्रवृत्ति लेकर अपने सपने को पूरा करना चाहती है। पेपर अच्छा गया है।
विज्ञापन

आईपीएस बनना चाहती हैं पूजा
जीआईसी छौलछीना की 12वीं की पूजा आर्या का कहना है कि जब अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में पढ़ा तो लगा कि इसके माध्यम से वह सपनों को पूरा कर सकती है। इसलिए उसने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। वह आईपीएस बनना चाहती है।
बच्चों का भविष्य संवारना चाहती है नेहा
कैंट इंटर कॉलेज रानीखेत की 10वीं की नेहा जोशी ने कहा कि आगे की पढ़ाई में उसकी मदद हो सके इसके लिए उसने परीक्षा दी। वह भविष्य में शिक्षक (प्रवक्ता) बन कर समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाना चाहती है।
कमल बनना चाहते हैं सेना में अफसर
जीआईसी लोहारचौरा के 12वीं के कमल ने बताया कि उन्हें परीक्षा के बारे में जानकारी मिली को बिना देर किए आवेदन किया। पूरी उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए उनका चयन जरूर होगा। वह सैन्य अफसर बनना चाहते हैं।
छात्रवृत्ति के सहारे पढ़ना चाहते हैं प्रिंस
जीआईसी लौहारचौरा के से पहुंचे प्रिंस दोसाद ने कहा कि पहली बार परीक्षा दी। वह उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए उनका चयन होगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के सहारे वह आगे की पढ़ाई करेंगे।
मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहती है सोनाक्षी
जीआईसी काफलीगैर (बागेश्वर) में कक्षा 12वीं पढ़ने वाली सोनाक्षी ने पहली बार छात्रवृत्ति परीक्षा दी। उसने बताया कि पेपर अच्छा गया है। उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए उनका चयन होगा।
सुबह ही पहुंच गए
- चंपावत जिले के सिमलखेत से आनंद सिंह अधिकारी अपने भाई कमल सिंह और चाचा के बेटे महेंद्र सिंह को परीक्षा दिलाने पहुंचे थे। वह सुबह छह बजे घर से चले और 100 किमी दूरी तय कर परीक्षा केंद्र पहुंचे।
-ल्वेशाल से चंद्र प्रकाश अपने बेटे कन्हैया लाल और भतीजा अनुराग को जबकि बागेश्वर के पान सिंह कोरंगा बेटी खुशबू को पेपर दिलाने लाए।
बेटियों के सपनों को पूरा करना चाहती हैं माताएं
अल्मोड़ा। रानीखेत की नाजिस परवीन कक्षा 10 में पढ़ने वाली अनमता परवीन, 12 में पढ़ने वाली इकरा परवीन को परीक्षा दिलाने पहुंची थीं। बागेश्वर की एकता मनकोटी भतीजी कोमल मनकोटी को साथ लाईं। बागेश्वर से धना देवी अपनी बेटी खुशबू को पेपर दिलाने पहुंची। उन्होंने कहा कि वे बेटियों के सपनों को पूरा करने में मदद करना चाहती हैं।
इनका रहा सहयोग
छात्रवृत्ति परीक्षा कराने में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुराड़ी (ताकुला) के नवीन चंद्र जोशी, राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल ओड्यूड़ा के राजीव जोशी, गिरीश धवन, रमेश जोशी, डॉ. ललित भाकुनी, महेश सनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, मनदीप कुमार टम्टा, चेतन जोशी, वरिष्ठ साहित्यकार और कवि विपिन जोशी कोमल आदि का सहयोग रहा। संवाद

अल्मोड़ा में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के बाद प्रश्नपत्र मिलाते विद्यार्थी?- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में मौजूद बच्चेऔर श?- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें