अल्मोड़ा। बागेश्वर जिले में एक किशोरी ने फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या करने की कोशिश कर ली। परिजन आनन-फानन में उसे बागेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से रेफर कर किशोरी को अल्मोड़ा लाया गया। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में ईएनटी सर्जन न होने पर किशोरी को हायर सेंटर भेज दिया गया। बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड में एक किशोरी ने बाथरूम में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते इसकी जानकारी घर वालों को लग गई। इस दौरान परिजनों ने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोल किशोरी को फंदे से उतारा। उसे बागेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार देर रात किशोरी को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। अस्पताल के डॉ. प्रवीण चसपाल ने बताया कि किशोरी को ईएनटी सर्जन के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल में ईएनटी न होने पर उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। इसके बाद परिजन उसे हल्द्वानी ले गए। बताया जा रहा है कि घर में मां के डांठने पर किशारी ने आत्मघाती कदम उठाया है।