अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हरबंस सिंह का नैनीताल स्थानांतरण हो गया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्रशेखर घोडके ने जिला नैनीताल के लिए स्थानांतरित हुए एएसपी हरबंस को भावभीनी विदाई दी। एसएसपी ने हरबंस सिंह के करीब पौने दो साल के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, नशा मुक्ति और साइबर अपराध नियंत्रण में एएसपी का योगदान सराहनीय रहा। समारोह में एसएसपी ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहां सीओ बलवंत सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद