अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने ड्यूटी पर शराब के नशे में मिले एक एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने रविवार की सुबह एक एएसआई को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया। इस संबंध में विभागीय अनुशासनहीनता के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी। जिसे गंभीर मामला मानते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि विभागीय अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद