फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम में असलहा विवाद के बाद एएसआई हुई सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बरेली जिलाधिकारी के गनर के असलाह लेकर जागेश्वर धाम के गर्भगृह में पहुंचने का मामला तूल पकड़ने के बाद (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) एएसआई भी सक्रिय हुई। उन्होंने बीते मंगलवार ही चेतावनी के कागज मंदिर परिसर में चस्पा किए। बुधवार को उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चेतावनी व जानकारी देने वाले फ्लैक्सी लगा दिए हैं ताकि लोगों को पता चल सके की मंदिर में प्रवेश के नियम क्या हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में एएसआई की तरफ से गार्ड भी मुस्तैद हो गए हैं। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज मैठाणी ने बताया कि सभी को शास्त्रों में लिखित नियमों का पालन करना चाहिए। हमारे पास कार्रवाई के कोई अधिकार नहीं हैं। लोग नियमों का पालन करें इसके लिए बोर्ड व फ्लैक्सी चस्पा किए जा रहे हैं। अभी बड़े बोर्ड भी लगने हैं जिनकी प्रिंटिंग के ऑर्डर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें