रानीखेत नरसिंह मैदान में दौड़ लगाते विद्यालयी बच्चे। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पंतकोटली के आशुतोष, जैनोली के हिमांशु चंद्र, पथुली के प्रियांशु फर्त्याल तथा बालिका वर्ग में बंगोड़ा की दिव्या बिष्ट, पीपली की तनुजा, पथुली की ममता पांडेय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। इस मौके पर जीजीआईसी, रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज, जीजीआइसी ताड़ीखेत के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न कराए गए। संचालन पूर्व प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। अध्यक्षता खेल महाकुंभ के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने किया। वहां पर बीडीओ ललित कुमार महावर, बीईओ एसएस चौहान, प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, व्यायाम शिक्षक मनमोहन देव आदि थे।
रानीखेत में खेल महाकुंभ के दौरान सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते ब्लाक समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, - फोटो : RANIKHET