बोरारौघाटी में धान की रोपाई करती एकजुट महिलाएं। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। धान उत्पादन के लिए मशहूर हैं सोमेश्वर घाटी के तमाम गांवों में बरसात की दस्तक के बीच आषाढ़ मास लगते ही धान की रोपाई ने जोर पकड़ लिया है। खेतों में एकजुट होकर गांव की महिलाएं कतारबद्ध होकर रोपाई कार्य करती हैं। क्षेत्र में कृषि कार्य का रोपाई कार्य एक विहंगम नजारा दिखाता है। क्षेत्र में चनौदा, छानी, रेत, रनमन, सुनाड़ी, कोटली, अर्जुनराठ, भानाराठ, नारंटोली, टाना, डालमोड़ी, भंडारीगांव, मल्लाखोली, खाड़ी, मेहरागांव, बैंगनिया, ढूमड़गांव आदि गांवों में धान की रोपाई की जाती है। संवाद