अल्मोड़ा। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लगातार पेशी से बच रहे एक वारंटी को अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धारानौला के गणेशीगैर निवासी आशीष कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट आदि पर प्राथमिकी दर्ज थी। वह वारंट जारी होने के बावजूद न्यायालय में नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद