फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: त्रिशूल की चोटी फतह करने को सेना का पर्वतरोही दल रवाना

Thu, 04 May 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पर्वतारोही दल के साथ कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव बग्गा। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंडियन आर्मी माउंटेनियरिंग एक्शपीडिशन 2023 के तहत पर्वतारोही दल यहां से रवाना हो गया है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के भूकांत मिश्रा हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में सेना के पर्वतारोही दल को रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव बग्गा ने रवाना किया। कमांडेंट ने दल का नेतृत्व कर रहे मेजर अमित चौहान को आईस एक्स प्रदान किया। दल में चार सैन्य अधिकारी, चार जेसीओ सहित कुल 20 लोग शामिल हैं। पर्वतारोही दल त्रिशूल पर्वत प्रथम की चोटी को फतह कर एक महीने में लौटेगा। इस पर्वतारोही दल को हिम आच्छादित त्रिशूल पर्वत की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया गया है। दल एक महीने में त्रिशूल प्रथम 7120 मीटर ऊंची चोटी को फतह करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें