अल्मोड़ा। 16 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मटेला निवासी गोविंद सिंह बिष्ट के खिलाफ महिला थाने में 2002 में एससी, एसटी एक्ट में धारा 354/363/366/376/511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से ही आरोपी फरार चल रहा था। कोर्ट ने छह अगस्त 2004 को उसे फरार घोषित किया था। महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने बताया कि विभिन्न इलाकों में तलाशने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक की पत्नी और बेटे से उसकी शिनाख्त करवाई गई है। कोरोना जांच करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।