फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खूनी संघर्ष में शामिल दो छात्र गिरफ्तार, तीसरा फरार

Wed, 01 Mar 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के दो छात्र गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में हत्या के प्रयास के आरोपी दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के दो छात्र गुटों के बीच सोमवार को मारपीट हुई जिसमें तीन छात्रों को गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। दूसरे दिन एक गुट ने दूसरे गुट के तीन छात्रों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दीपक सिराड़ी, आशीष जोशी, राहुल बिष्ट के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि बुधवार को दो आरोपियों दीपक सिराड़ी और आशीष जोशी को कोसी के पास से गिरफ्तार किया जबकि तीसरा आरोपी राहुल बिष्ट पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।



छात्रा की अभद्रता की शिकायत पर पांच छात्रों के खिलाफ केस
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर की एक छात्रा ने वहीं के पांच छात्रों पर अभद्रता का आरोप लगा उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पांचों के खिलाफ धारा 354 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें