बागेश्वर। कौशल विकास और सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कठपुड़ियाछीना और नाकुरी में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नौ दिसंबर तक संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय व्यावसायिक प्रमाणपत्रों के लिए एससीवीटी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी से जारी अधिसूचना के अनुसार कठपुड़ियाछीना और नाकुरी में भी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश अभ्यर्थी की शैक्षणिक अर्हता की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि दोनों संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।