अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में शिक्षा सत्र 2023- 2026 के बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं को बैक परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने कहा कि एक विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों की बैक परीक्षा दे सकता है। बताया कि छात्र- छात्राओं को परिसर और महाविद्यालय स्तर पर ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा। प्रत्येक विषय की परीक्षा के लिए उन्हें दो हजार रुपये शुल्क चुकाना होगा। संवाद