अल्मोड़ा। सूचना विभाग में प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से अनुसेवक पद पर तैनात चंदन सिंह लटवाल इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चंदन सिंह घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए महंगे इलाज का खर्च उठाना नामुमकिन साबित हो रहा है। मंजू लटवाल व अन्य परिजनों ने आम जनता से चंदन सिंह की जान बचाने के लिए मदद की भावुक अपील की है।