फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गड़ती नाले में हाॅटमिक्स प्लांट लगाने का विरोध

Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विकासखंड के ग्राम सभा भेट-तामाखानी, मनेला, च्याली, छाना के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम सभा भेट-तामाखानी, मनेला, च्याली, छाना के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने गड़ती नाले में हॉटमिक्स प्लांट लगाने का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि हॉटमिक्स प्लांट लगाने के लिए सरकारी भूमि का भी कटान किया जा रहा है जबकि इससे चार सौ मीटर की दूरी पर ही पहले से भी दूसरा प्लांट लगा है। इससे जल, वायु प्रदूषण समेत फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गड़ती नाले से गगास नदी की दूरी 250 मीटर है। यह नदी का पानी दूषित करेगा। भविष्य में रानीखेत पेयजल योजना भी प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित ठेकेदार के प्रतिनिधि और जेई से हॉटमिक्स प्लांट को नाले में न लगाने की गुहार लगाई गई। इसके बावजूद वह लोग नहीं मान रहे हैं। इससे चिंतित ग्रामीणों को आंदोलन के लिए एकजुट किया जा रहा है। ज्ञापन में च्याली के प्रधान प्रकाश सिंह भंडारी, भेट की प्रधान मंजू, छाना की ग्राम प्रधान दीपा रौतेला, ममता देवी, हीरा सिंह नेगी, नवीन भट्ट, करन सिंह रौतेला, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, गोपाल सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें