फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अशोक हाल गर्ल्स स्कूल मजखाली में वार्षिक खेल शुरु

विज्ञापन
अशोक हाल मजखाली में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते वरिष्ठ प्रधानाचार्य मो. आसिम अली। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अशोक हाल बालिका आवासीय विद्यालय मजखाली में वार्षिक खेलकूद शुक्रवार को मार्च पास्ट के साथ शुरू हुए। क्रीड़ा कप्तान रूपदीप कौर के नेतृत्व में तीनों सदनों रेड हाउस, यलो हाउस, ग्रीन हाउस की छात्राओं ने अपने अपने सदनों का प्रतिनिधित्व कर मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन विभिन्न वर्गों की दौड़, लंबी कूद, रसाकसी आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रधानाचार्य मो. आसिम अली और सुबुही अली थीं। मुख्य अतिथि ने पहले दिन विभिन्न खेलों के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विजेताओं के नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। वरिष्ठ प्रधानाचार्य आसिम अली ने खेलों को शारीरिक के साथ मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत राय ने विजयी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अशोक हाल गर्ल्स स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ने के लिए तैयार छात्राएं। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें