फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मां सिद्धिदात्री धाम में भंडारे के साथ वार्षिक उत्सव संपन्न

Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर से सटी ग्राम पंचायत नट्टागुल्ली बवांस स्थित मां सिद्धिदात्री धाम मंदिर में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक उत्सव भंडारे के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान रोजाना सुबह वेदपाठ, शतचंडी पाठ और लघु रुद्री का आयोजन किया गया। सायंकाल हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना, भजन संध्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की। बुधवार को पूर्णाहुति, कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज, भंडारे के साथ आयोजन का पारायण किया गया। आयोजक भूपेंद्र कांडपाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रावासियों ने भागीदारी की। वहां केवलानंद कांडपाल, पदमा कांडपाल, पीतांबर कांडपाल, पुष्पा कांडपाल, प्रकाश कांडपाल, राकेश कांडपाल, हरीश कांडपाल, भूपेश कांडपाल, हिमांशु कांडपाल, मनीष कांडपाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें