फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल नहीं करने पर रोष

Wed, 18 Nov 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर संगठन की भिकियासैंण के एक होटल में बैठक हुई। सेवानिवृत्त डीआईओएस डीएस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठवें वेतन आयोग के कार्यादेश में पेंशनरों को शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2004 से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त किए जाने के बाद कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। अब पेंशनरों को भी उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। बैठक के बाद पेंशनरों ने भिकियासैंण बाजार में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक का संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया। बैठक में संगठन के सचिव आनंद प्रकाश लखचौरा के निधन के बाद गुसाईं सिंह उनियाल को नया सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में एक दर्जन से अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ली। अंत में भवानी दत्त रिखाड़ी और आनंद प्रकाश लखचौरा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें