फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नूंह की घटना पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, फूंका पुतला

Thu, 03 Aug 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरियाणा के नूंह में हुई घटना को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शिखर तिराहे पर पुतला फूंका और नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक वर्ग लगातार हिंदू समाज और उनकी यात्राओं को निशाना बना रहा है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका तक लगानी चाहिए। परिषद के प्रांत सेवा प्रमुख मंगल सिंह बिष्ट ने कहा कि हरियाणा के नूह में बजरंग दल की शोभायात्रा पर हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ और घायलों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जिला मंत्री विजय सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कनवाल, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक प्रकाश लोहनी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रवि जोशी, जिला सेवा प्रमुख भूपाल सिंह, जिला सत्संग प्रमुख संजय सैनारी, प्रखंड संयोजक नीरज आदि शामिल रहे।



मौलेखाल में भी पुतला फूंका

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। हरियाणा के नूंह में हुई घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौलेखाल में पुतला फूंका। वक्ताओं ने सनातन धर्म के कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने, घटना में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें