भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन किया गया। इस दौरान पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। सुपरवाइजर मंजू डंगवाल और मालती देवी को विशेष सम्मान दिया गया।