फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खनिज न्यास निधि से होगी एंबुलेंस की व्यवस्था

Wed, 23 Aug 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि प्रबंधन समिति की बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में खनिज न्यास की धनराशि से एंबुलेंस और कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए जाएंगे जिसकी सहमति डीएम विनीत तोमर ने दी है। उन्होंने स्कूलों में मरम्मत कार्य, शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम ने बैठक करते हुए कहा कि खनिज न्यास निधि से वैकल्पिक ऊर्जा, जल संरक्षण सहित स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने होंगे। कहा कि यदि जरूरी कामों के प्रस्ताव को शासन स्तर पर स्वीकृति नहीं मिली है तो इन्हें खनिज न्यास निधि से किया जा सकता है। डीएम ने पूर्व में विभागों को आवंटित खनन न्यास निधि के व्यय की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा जब तक विभाग पूर्व में जारी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे तब तक उन्हें धनराशि जारी नहीं की जाएगी।
जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला खनन निधि में वर्तमान तक 6.67 करोड़ रुपये हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, एडीएम सीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरसी पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें