फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों  के साथ धरने में बैठे आल्पस कर्मचारी

Fri, 25 Jan 2019 11:42 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गांधी पार्क में बच्चों संग नारेबाजी करते आल्पस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आल्पस कर्मचारी शुक्रवार को बच्चों के साथ धरने में बैठे। गांधी पार्क में बारिश के बावजूद सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने पांच माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन: संचालित करने, फैक्ट्री प्रबंधक कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस के दिन सभी से सुबह आठ बजे से पहले गांधी पार्क पहुंचने का भी आह्वान किया।   गांधी पार्क में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम विवेक राय के समक्ष कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखी। धरने में महेंद्र सिंह, गिरीश कर्नाटक, ममता भंडारी, गीता बिष्ट, शेखर जोशी, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, अनिल कुमार, रमेश मठपाल, अशोक साह, संजय उप्रेती, प्रमोद साह, कुंदन भोज, ममता गुरुरानी, इंदू आर्या, पूजा साह, कविता साह, मीना देवी, नंदी बिष्ट बैठे। त्रिलोचन जोशी, अमित मल्होत्रा आदि ने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। ब्यूराे 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें