जिला अस्पताल में रोगियों कि भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही ओपीडी समेत विभिन्न जांचों के लिए मरीज अस्पताल पहुंचे। 12 बजे तक ही ओपीडी ढाई सौ के पार जा पहुंची।
एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ रही। अस्पताल में सुबह से ही पर्ची काउंटर, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, जांच कक्ष आदि में मरीजों की लाइन लगी रही। मध्यान्ह तक ही अस्पताल में 260 ओपीडी पहुंच गई। अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों की भारी भीड़ रही। ईएनटी सर्जन की तैनाती से भी मरीजों को राहत मिली।