महिला अस्पताल में उमड़ी रोगियों की भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
अल्मोड़ा। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच भी कई स्थानों में एहतियात नहीं बरती जा रही है। अल्मोड़ा के विकास भवन में थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। इधर अस्पतालों में भी केस बढ़ने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
महिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। बता दें कि पिछले दिनों अस्पताल के चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद बीते दिवस भी अस्पताल के कैंपस में रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव पाए ग्ए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने मरीजों के साथ बहुत अधिक संख्या में तीमारदारों के न आने की अपील की है। उधर, विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहां भी न तो थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, और न ही सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।