द्वाराहाट में प्रदर्शन करते प्रधान संगठन के लोग।
- फोटो : Amar Ujala
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जल जीवन मिशन में निर्माण योजनाओं को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर ग्राम पंचायतों को कार्यदाई संस्था बनाने को लेकर ग्राम प्रधान संगठन द्वाराहाट द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन ब्लाक मुख्यालय में जारी है।अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरने में आज ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेन्द्र अधिकारी, गणेश आगरी, महेंद्र बिष्ट,दिवान सिंह अधिकारी,लक्ष्मण कुमार, सतीश उपाध्याय, संतोष चौधरी आदि शामिल थे।