फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में थर्मल स्क्रीनिंग शुरु

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कलक्ट्रेट में पहुंचने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीन की जा रही है। दोनों गेटों में टीम प्रवेश करने वालों का डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ कलक्ट्रेट में भी चौकसी बरतना शुरू कर दिया गया है। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में पहुंचने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बिना थर्मल स्क्रीनिंग के किसी को भी कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रवेश करने वालों की स्क्रीनिंग करने के साथ उनकी पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्हें सेनिटाइज भी किया जा रहा है। इससे पूर्व बार एसोसिएशन ने थर्मल स्क्रीनिंग करने की मांग की थी। हालांकि शनिवार को भी आधे दिन बाद उसके नीचे व्यवस्था शुरू कर दी गई थी लेकिन सोमवार को इसे पूरी तरह से अमल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें