फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन धारकों को नहीं मिल पाया घोषणा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान पेंशन धारकों के लिए की गई पेंशन योजनाओं की घोषणा का सभी को लाभ नहीं मिल पाया है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ नागरिकों समेत तमाम पेंशन धारकों ने बैठक कर योजना को हवा हवाई करार दिया है। साथ ही उन्होंने पेंशन की राशि उपलब्ध कराने और इसकी जानकारी देने की मांग की।     वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में वृद्धावस्था, विकलांगों, विधवा आदि पेंशन धारकों को तीन माह तक एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की थी। लेकिन अब घोषणा किए हुए काफी समय बीत चुका है पर अब भी उनके खाते में एक भी किश्त नहीं आई है। उन्होंने किश्तें देने और इसके बारे में जानकारी देने की मांग की है। यहां सुभाष चंद्र, चंपा देवी, हिमानी देवी, शेर राम, केसव राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें