फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हैंडबाल का उद्घाटन मैच अल्मोड़ा ने जीता

Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक मनोज तिवारी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के आर्मी मैदान में रविवार को अंडर-17 बलक-बालिका वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अल्मोड़ा की बालिका टीम ने जीता।
विज्ञापन


बालिका वर्ग का उद्घाटन मैच अल्मोड़ा और बागेश्वर की टीम के बीच खेला गया। अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 9-1 से पराजित कर बाजी मारी। दूसरे मैच में पौड़ी ने नैनीताल को 0-9 से पराजित किया। देहरादून और पौड़ी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहा।
मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं, इनमें भी भविष्य बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ले. कर्नल परनीत ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलौदी, संचालन डाॅ. कैलाश सिंह डोलिया ने किया।
मैच के निर्णायक दीप पंत, मुकेश विश्वास, रजत कुमार, कुंदन कनवाल, प्रदीप मेहता, कुंदन कालाकोटी रहे।
इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल कोच भुवन भट्ट को जिला हैंडबाल संघ की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
यहां डीईओ बेसिक अत्रेश सयाना, सूबेदार मेजर देवी सिंह, राजकीय शिक्षक संघ महिला उपाध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, संयुक्त मंत्री शिवराज बनकोटी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, नवीन वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, पंकज टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें