वुशु प्रतियोगिता की ट्रॉफी के साथ अल्मोड़ा महिला पुलिस टीम । संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी वुशु प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया।
अल्मोड़ा की टीम ताइक्वांडो, जुडो, जिम्नास्टिक, कराटे कलस्टर में भी तीसरे स्थान पर रहीं। टीम प्रभारी एसआई अयूब अली के नेतृत्व मे गार्गी, हेमलता, मंजू गोस्वामी, ममता खाती और लता रावत टीम का हिस्सा रहीं।