अल्मोड़ा से रविवार को घरों को जाने के लिए बसों में बैठते प्रवासी।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के बीच पहाड़ों में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। रविवार को विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंचे। पूर्व में हल्द्वानी में संस्थागत क्वारंटीन होने के बाद उन्हें अल्मोड़ा जिला मुख्यालय भेजा गया। जहां से प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें गंतव्य तक भेजा जा रहा है।
रविवार को महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से भारी संख्या में प्रवासी लौटे। मिली जानकारी के अनुसार इनमें कई प्रवासी पूर्व में हल्द्वानी संस्थागत क्वारंटीन में थे। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें अल्मोड़ा भेजा गया, जिसके बाद अब उन्हें प्रशासन और परिवहन विभाग की देखरेख में गंतव्य तक भेजा जा रहा है।