फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 30 अक्तूबर से मल्ला महल में सजेगा अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल

Thu, 29 Oct 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल का चौथा संस्करण 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक मल्ला महल में आयोजित होगा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में अभिनेता अनंत विजय जोशी, नृत्यांगना मालती श्याम और पत्रकार कुलदीप मिश्रा सहित कई हस्तियां शामिल होंगी। महोत्सव में साहित्य, सिनेमा, संगीत, पत्रकारिता, नृत्य और कला से जुड़े 40 से अधिक सत्र होंगे। हिंदी साहित्यकार शैलेश मटियानी के योगदान पर विशेष चर्चा की जाएगी। हिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर भी विमर्श होगा। इतिहासकार लोकेश ओहरी और छायाकार जयमित्र बिष्ट के नेतृत्व में हेरिटेज वॉक आयोजित होंगे। युवाओं के लिए ओपन माइक, साइफर और रचनात्मक कार्यशालाएं होंगी। फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में अल्मोड़ा की रामलीला पर बनी ‘अमरकथा’ भी दिखाई जाएगी। बच्चों के लिए भी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें