फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में पानी बांटने के लिए कम पड़े टैंकर

Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि 40 हजार की आबादी जल संकट से जूझ रही है और उन्हें पानी बांटने के लिए टैंकर कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को टैंकर के सामने घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


लमगड़ा, मोतियापाथर, भागादेवली, सैल, बल्टा, कपकोट, डीनापानी, कसारदेवी, मनिआगर, तोली, बरसीमी, चितई, न्योली, कड़किया सहित 120 गांवों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। यहां बीते कई दिनों से नल सूखे हैं और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर दौड़ना पड़ रहा है। जल संस्थान को टैंकर से पानी बांटना पड़ रहा है लेकिन पेयजल संकट बढ़ने से टैंकर कम पड़ गए हैं।

बता दें कि जल संस्थान के पास महज तीन टैंकर उपलब्ध हैं। उसे लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए 14 से अधिक टैंकर की जरूरत है। शुक्रवार को जल संस्थान ने लमगड़ा, मोतियापाथर, भागादेवली, सैल, लमगड़ा, बल्टा में टैंकर से पानी बांटा। लोग खाली बर्तनों के साथ घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं अन्य क्षेत्रों में टैंकर नहीं पहुंचने से लोगों को पानी के परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


लमगड़ा जीआईसी में पेयजल आपूर्ति ठप होने से विद्यार्थी परेशान
अल्मोड़ा। लमगड़ा जीआईसी में पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे यहां पढ़ने वाले 150 से अधिक विद्यार्थी परेशान हैं। उन्हें घर से पानी ढोकर स्कूल जाना पड़ रहा है। पानी नहीं होने से शौचालयों का उपयोग भी बंद हो गया है और विद्यार्थी एवं शिक्षकों को शौच के लिए जंगल की दौड़ लगानी पड़ रही है। शुक्रवार को जल संस्थान ने टैंकर से पानी बांटा लेकिन शौचालयों की सफाई के लिए पानी नहीं मिल सका। संवाद

पेयजल योजनाओं का पानी कम होने से दिक्कत आ रही है। जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांट रहा है। संस्थान ने हर क्षेत्र में पानी बांटने के लिए ट्रक और पिकअप वाहनों का अधिग्रहण किया है। -तनुजा मेहता, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें