फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरी अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था

Mon, 14 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। सोमवार को अल्मोड़ा मालरोड में स्टेशन से लेकर जाखनदेवी तक करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, धारानौला में भी घंटों जाम लगा रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

एक तरफ नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं हैं। दूसरी ओर पुलिस की ढिलाई के कारण कई लोग सड़कों के किनारे जहां-तहां वाहन खड़े कर देते हैं। हालत यह है कि पालिका की पार्किंग खाली रहने के बावजूद कई लोग सड़कों के किनारे चौपहिया वाहन भी खड़े कर देते हैं। खास तौर पर माल रोड में भैरव मंदिर से जाखनदेवी की तरफ को सुबह से शाम तक सड़कों के किनारे कई वाहन खड़े रहते हैं।

पुलिस भी इन वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। इस बार तो गर्मी शुरू होने से सड़कों में जाम की समस्या गहरा गई है। सोमवार को मालरोड में रोडवेज स्टेशन से जाखनदेवी के बीच करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

उधर, धारानौला में स्टेशन के आसपास भी कई घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में पिथौरागढ़ और अन्य क्षेत्रों से हल्द्वानी की तरफ जाने वाले कई यात्री वाहन भी घंटों फंस गए। लोगों ने जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। 

इन दिनों हेलमेट के लिए भी नहीं चल रहा अभियान
अल्मोड़ा में हेलमेट के बगैर दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी इन दिनों कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ समय पहले तक पुलिस की टीमें जगह-जगह चेक करके नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती थी, लेकिन इन दिनों हेलमेट के लिए भी चेकिंग काफी कम हो रही है, जिससे कई लोग हेलमेट के बगैर ही दुपहिया चलाते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें