अल्मोड़ा में कलक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को निर्माणाधीन कलक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यों की सराहना भी की। डीएम ने कलक्ट्रेट भवन का जायजा लेते वहां जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित डीएम कार्यालय, एडीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कोषागार सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा कर पूरे कलक्ट्रेट को स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, यूटीडीबी की स्वाति राय, शीला तिवारी, संजय कुमार आदि थे।