फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा फुटबॉल क्लब ने जीता फाइनल

Mon, 11 Mar 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल विभाग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आर्मी खेल मैदान में ओपन आयु वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में दो टीमों ने प्रतिभाग किया। अल्मोड़ा फुटबॉल क्लब और विक्टोरिया गोल्डन क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। अल्मोड़ा फुटबॉल क्लब ने विक्टोरिया गोल्डन क्लब को 5-1 के अंतर से हराया। रवीना, पूरन, अरुण और करन कनवाल निर्णायक रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम सिंह सांगा, जेसी दुर्गापाल, हरीश कनवाल, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें