फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 29 रनों से जीता लीग मुकाबला

Sat, 13 Sep 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान खेले गए मुकाबले में गुरुड़ाबांज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने जीत दर्ज की। शनिवार को प्रतियोगिता के 9वें दिन पहला मैच गुरुड़ाबांज लायंस और शिव शक्ति के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए गुरुड़ाबांज लायंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी शिव शक्ति टीम 215 रन ही बना सकी। गुरुड़ाबाज लायंस टीम के ऑल राउंडर सूरज सिंह बिष्ट मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच वेद वॉरियर्स और अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच हुआ। अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 218 रन बनाए। जवाब में वेद वॉरियर्स की टीम 189 रनों पर सिमट गई। सूरज सिंह नयाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सत्येंद्र कुमार सिंह, शमशाद अल्वी अंपायर, मयंक, अभय स्कोरर और अनिल टम्टा उद्घोषक रहे। वहां क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, ललित कनवाल, रोहित भट्ट, नरेंद्र बगड़वाल, सूरज परिहार, आबिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें