फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होटल में परिवार से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित एक होटल में ठहरे परिवार के साथ रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में पीड़ित की आंख में गंभीर चोट आई। आरोप है कि कोतवाली पहुंचने के बाद भी आरोपी ने पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पुलाउ कलां, बैजनाथ, बागेश्वर निवासी सुंदर सिंह रावत ने तहरीर में बताया कि वह सात सितंबर को पत्नी और बच्ची के साथ माल रोड स्थित होटल में ठहरे थे। शाम को होटल के नीचे स्थित रेस्टोरेंट में उन्होंने मटन बनवाने के लिए कहा लेकिन रेस्टोरेंट संचालक गिरीश ने मना कर दिया। इसके बाद परिवार कमरे में चला गया। आरोप है कि गिरीश का छोटा बेटा कमरे में घुसकर गालीगलौज करने लगा और बाहर निकलने को कहने पर मारपीट की। सीओ भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें