फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नियमों के विरुद्ध शराब की दुकान के आवंटन का आरोप

Tue, 09 Apr 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीखेत के पिलखोली निवासी मुकेश फर्त्याल ने भतरौंजखान में नियमों के विरुद्ध शराब की दुकान के आवंटन का आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने शराब की दुकान के संचालन के लिए 31 मार्च को आवेदन किया था। शराब की दुकान के लिए उन्होंने 1,27,46,700 रुपये का आफर दिया। आबकारी विभाग ने गुपचुप तरीके से बगैर विज्ञप्ति जारी किए और अन्य आवेदकों को बताए ही कम वार्षिक राजस्व का ऑफर देने वाले को दुकान आवंटित कर दी गई। आरोप लगाते हुए कहा कि चहेतों को दुकान का आवंटन करने के लिए यह षड़यंत्र रचा गया। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय ने कहा कि मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शराब की दुकान का आवंटन नियमों को ध्यान में रखकर ही किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें