फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हाईकोर्ट की एक बेंच को आईडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित करने का रानीखेत के अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी और फौजदारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश पांडे ने कहा कि कोर्ट की अलग बेंच स्थापित करना किसी भी मायने में सही नहीं है। छोटे प्रदेश में ऐसा करना अव्यावहारिक है। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में किसी भी जगह से अधिवक्ता, वादकारी व अन्य लोग ऑनलाइन कोर्ट से जुड़ रहे हैं। ऐसे में ऋषिकेश में अलग बेंच स्थापित करना समझ से परे है। वहां पर ललित आर्या, कुबेर कार्की, दीप भगत, राजेश रौतेला, प्रमोद पांडे, हरीश मनराल, नवीन पंत, महेश पांडे, रघुनंदन वैला, सीमा शर्मा आदि थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें