फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बागेश्वर के एक युवक पर अल्मोड़ा जिला न्यायालय के अधिवक्ता को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता मोहन सिंह देवली ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बदियाकोट कपकोट बागेश्वर निवासी कमलेश देव नामक व्यक्ति उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर रहा है। आरोप है कि आठ अगस्त को आरोपी ने फिर से फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट कर व्हाट्सएप में मैसेज भेजकर उन्हें और परिवार को मारने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से उनमें और उनके परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें