अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना में लालकृष्ण आडवाणी का योगदान हमेशा ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 1989 को अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा में आडवाणी ने घोषणा की थी। उत्तरांचल राज्य के गठन को अब कोई नहीं रोक सकता। गुरुरानी ने बताया कि उस सभा से राज्य आंदोलन की नई चेतना पूरे प्रदेश में फैली थी। वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, कलराज मिश्र और स्व. सोबन सिंह जीना सहित कई नेता मौजूद रहे। संवाद