फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 12 Jul 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरिट में शामिल सभी छात्र/छात्राओं की काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से दो जुलाई तक पंजीकरण करवाया गया था। यूजीसी नैक की टीम के कॉलेज में आने के कारण मेरिट लिस्ट बनाने का काम रुका था लेकिन अब मेरिट लिस्ट तैयार करके महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। इसे महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gpgcrtk.in पर भी अपलोड कर दिया गया है।
इसमें रानीखेत में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुल 506 पंजीकरण हुए हैं। इनमें से इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम स्पष्ट न होने के कारण 33 छात्र/छात्राओं को प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सका है। अन्य सभी 473 छात्र/छात्राओं को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पांडे ने बताया कि बीए में सर्वोच्च मेरिट 1,116, बीकॉम में 1,031.6, बीएससी बायोलॉजी ग्रुप में 1,111 और बीएससी मैथ्स ग्रुप में सर्वोच्च मेरिट 1,123 है। महाविद्यालय की विभिन्न प्रवेश समितियों के समक्ष बृहस्पतिवार से इन सभी छात्र/छात्राओं की काउंसलिंग शुरू होगी। इन सभी छात्र/छात्राओं को प्रमाणपत्रों, टीसी/सीसी, आरक्षण, अधिमानी अंकों से संबंधित प्रमाणपत्रों को लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें