बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में स्नातक तीसरे, पांचवें और स्नातकोत्तर पांचवें सेमेस्टर के लिए प्रवेश की तिथि को एक नवंबर तक विस्तारित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी एक नवंबर तक आवेदन कर तीन नवंबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं। पंडित बीडी पांडेय परिसर से मिली जानकारी के अनुसार, बीए, बीएससी, बीकॉम के तीसरे और पंचम सेमेस्टर, एमए, एमएससी, एमकॉम में तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए तिथि को विस्तारित किया गया है। संबंधित विद्यार्थी तीन नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ. कमल किशोर ने बताया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद फीस जमा करने हेतु पोर्टल खुलने की संभावना कम है। संबंधित विद्यार्थी जल्द से जल्द अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।