स्याल्दे (अल्मोड़ा)। गैस सिलिंडरों की संभावित कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। तहसीलदार सुनील दत्त सिमल्टी ने स्याल्दे स्थित गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में गैस सिलिंडरों का स्टॉक सही पाया गया। तहसीलदार ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों की फिलहाल कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि इस समय केवल कॉमर्शियल कनेक्शनों के सिलिंडरों की आपूर्ति में कुछ दिक्कत सामने आई है। उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। संवाद