फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आदित्य ने 85.67 प्रतिशत अंकों के टॉप किया विद्यालय

Tue, 24 Nov 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्माेड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित हुआ। इस दौरान विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम तीन और कक्षावार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर कक्षा आठ की आदित्य पालनी ने 85.67 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, कक्षा छह के आर्यन पालनी ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और कक्षा छह की भावना स्यूनरी ने 70.67 प्रतिशत अंकों साथ तीसरा स्थान पाया। वहीं कक्षा छह में आर्यन पालनी 81 प्रतिशत, कक्षा सात में बबीता मटियानी 62.11, कक्षा आठ में आदित्य पालनी 85.67 प्रतिशत, 10वीं में रौनक सिंह मेहरा 60.60 प्रतिशत, 11वीं में मनीष सिंह स्यूनरी 70.40 प्रतिशत और 12वीं में राशि भारती 62.80 प्रतिशत अंंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने मेधावियों को शुभकामनाएं दी। वहां अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के हितेश बिरोड़िया, संगीता पंत, रेणुका जोशी, गणेश जोशी, डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, निर्मला लोहुमी, नरेंद्र सिंह बनकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें