फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दन्यां डाकघर में बनेंगे आधार कार्ड

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के दन्यां डाकघर में छह माह बाद आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। डाक विभाग ने इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

दन्यां डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी मशीनरी स्थापित की गई। बीते छह माह से यहां आधार कार्ड बनाने का काम ठप है। लंबे समय से लोग यहां आधार कार्ड बनाने की सुविधा देने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बीते दिनों लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। हरकत में आए विभाग ने यहां यह व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने कहा कि यूआईडीएआई की ओर से यूनिक आईटी मिलने पर अब दन्या डाकघर में आधार मशीन संचालित हो गई है। सोमवार से यहां आधार बनने शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें