फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे दरवाजे और शौचालय बने आदर्श राजकीय राइंका हवालबाग की पहचान

विज्ञापन
अल्मोड़ा का आदर्श जीआईसी इंटर कॉलेज हवालबाग का टुटा पड़ा शौचालय।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के आदर्श इंटर कॉलेज की पहचान टूटे दरवाजे और गंदे शौचालय से हो रही है। आदर्श का दर्जा प्राप्त इस स्कूल में संस्कृत प्रवक्ता का पद भी रिक्त है। कक्षाओं के संचालन के लिए स्कूल में पर्याप्त कक्ष नहीं होने से छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में स्कूल में 306 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में कक्षाओं के संचालन के लिए पूरे कक्ष नहीं होने से विद्यार्थी को खुले आसमान के नीचे शिक्षा लेनी पड़ रही है। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी में भी चार पद रिक्त चल रहे है। जिससे स्कूल संबंधी कई कार्यों पर असर पड़ रहा है। स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए खेल का मैदान भी नहीं है। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे मैदानों में जाना पड़ रहा है।
छात्राओं के लिए बने शौचालय की स्थिति भी बदहाल है। जिससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श स्कूल में स्टाफ की कमी के साथ ही आधारभूत ढांचे में भी खामियां हैं। कई कमरों की छत बरसात में टपकती है। कुछ दरवाजों और खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
स्कूल में लंबे समय से संस्कृत विषय पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के पद भी रिक्त है। जिसके बारे में विभाग को अवगत कराया गया। स्कूल में छात्र-छात्राओं के खेलने के लिए ही मैदान भी नहीं है। शौचालय की दशा भी काफी खराब है। जिससे छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।- डॉ. डीडी तिवारी प्रधानाचार्य जीआईसी हवालबाग

अल्मोड़ा का आदर्श जीआईसी इंटर कॉलेज हवालबाग का प्रार्थना स्थल। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें