अल्मोड़ा। सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने भवन स्वामी और ठेकेदार का पांच-पांच हजार का चालान काटा। साथ ही सत्यापन बिना फेरी लगा रहे 11 लोगों से 2750 रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में भवन स्वामी और ठेकेदार का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन प्रक्रिया का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद